हरिद्वार की गूंज (24*7)

रानीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ाने का मिला आश्वासन 

(नीटू कुमार) हरिद्वार। व्यापार प्रदेश मंडल संजीव चौधरी ने 2018 मे शिवालीक नगर से निर्दलीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ कर अपना दम दिखने के बाद अभी तक किसी पार्टी मे नहीं जाने के चलते बार-बार चौधरी की किसी पार्टी मे जाने की अटकले चलती रहती है, और प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री से मुलाकाते ओर कुछ ही ब्यान करती है, और उनकी नज़दीकी से कभी-कभी घर वापसी की ख़बरे भी ज़ोर पकड़ती है, बीच मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी से मुलाक़ात के बाद आम आदमी पार्टी मे जाने का भी इशारा नज़र आया था, और सोशल साइट पर चौधरी अक्सर अपने समर्थको से राय भी पुछते है पर अभी तक चौधरी ने अपने पत्ते नही खोले थे, अब अगर सूत्रो की माने तो पिछले हफ़्ते मे उनके कांग्रेस के एक बड़े धड़े से नज़दीकी बढ़ी है, और राज्य के बड़े नेता से मुलाक़ात हुई है ऐसे मे माना जा रहा है की अब उनका कांग्रेस मे जल्दी ही जाना तह हो गया है, व्यापार मण्डल का प्रदेश अध्यक्ष होने के चलते पार्टी को भी उनके जाने से मज़बूती मिलना तह है, और रानीपुर मे विशेष रूप से कांग्रेस को एक एक ज़मीनी नेता मिल जाएगा। जब पूरे मामले की जानकारी संजीव चौधरी से ली तो उन्होंने बताया की अगले दस दिनो के भीतर पार्टी ज्वाइन कर ली जाना तह है, चौधरी से पार्टी के लिए पूछा गया तो उन्होंने पार्टी का नाम नही बताया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours