हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
मेलाधिकारी दीपक रावत ने तत्पश्चात निरीक्षण के क्रम में सीसीआर से सटे हरकी पैडी जाने वाले मार्ग पर और मालवीय घाट पर लटकते तारों को तत्काल हटवाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। मालवीय घाट पर सेवा समिति की ओर से लगे स्टाल पर दान के लिए काटे जा रहे पर्चियाँ की जानकारी ली। कांगड़ा पुल पर पिछले काफी समय से लीकेज होने की जानकारी के बाद भी ठीक न कराने पर जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल मौके पर उपस्थित होने तथा तत्काल लीकेज ठीक कराने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। घाट किनारे से मलबा न हटने पर लोक निर्माण विभाग व सिंचाई के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुये इसे तत्काल हटाते हुये मौके की फोटो सहित उपस्थित होने का निर्देश दिये।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्य स्नान के दिन निरीक्षण की जानकारी होने के बावजूद मौके पर उपस्थित न होने, पंतद्वीप चैन घाट की टूटी रेलिंग और सुरक्षा चेन न लगी होने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर मेलाधिकारियों को काम की लगातार मानीटरिंग कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
मेलाधिकारी दीपक रावत ने पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने पर फोकस करने का निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र साफ-सुथरा और संक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें कतई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंतद्वीप सेक्टर के चमगादड़ टापू निजी बसों के अड्डे पर यात्रियों के खाना खाकर खुले में फेंके गए खाने की डिस्पोजल प्लेट देखकर नाराजगी जताई और बस चालकों से उसे उठाकर ले जाने और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही नगर आयुक्त को मेला क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों का चालान करने का निर्देश दिया और राउंड द क्लाॅक सफाई व्यवस्था मेनटेन रखने को कहा। उन्होंने पंतद्वीप क्षेत्र में बन रहे 20 बेड के अस्पताल के कार्यों को भी देखा। इस दौरान काम में तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डाॅ० ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, अंशुल सिंह, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, योगेश मेहरा, प्रेमलाल, तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती, विशेष कार्याधिकारी मेला महेश शर्मा और लोक निर्माण से दीपक कुमार, सिंचाई, विद्युत सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours