हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशीले मादक पदार्थों व आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कंकर खाता गांव मे पानी की टंकी के पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से सफेद रंग के कट्टे मे प्लास्टिक की 15 बोतले बरामद की है जिनमें दो-दो लीटर अवैध कच्ची शराब भरी है। आरोपी युवक जॉनी पुत्र दलमीर सिंह रायसी चौकी क्षेत्र के ही कंकर खाता गांव का निवासी है। वहीं लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, रायसी चौकी इंचार्ज रणवीर चौहान, कांस्टेबल अजय सिंह पवार, कांस्टेबल देव प्रकाश, कांस्टेबल राजेंद्र, कांस्टेबल वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours