हरिद्वार की गूंज (24*7)



(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों समर्पण राशि एकत्र करने का कार्य जोरो शोरो से जारी है।अध्यापन क्षेत्र से जुड़े मनीष चौहान ने कहा कि इसके माध्यम से जो पूरे भारतवर्ष में सनातन धर्म और प्रभु श्री राम के प्रति जो अध्यात्म और उनकी उनके प्रति श्रद्धा प्रेम विश्वास जागृत हुआ है वह किसी भी धनराशि से कहीं बहुत ऊपर उठकर है। समर्पण राशि तो केवल एक माध्यम है प्रत्येक परिवार को एक साथ एक मंच पर प्रभु श्री राम के दर्शन कराने का। अम्बुवाला निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि यह जो कार्य श्री राम मंदिर न्यास के द्वारा भारत के सबसे बड़े हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दिया गया था। जिसका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और अन्य हिंदू संगठनों के द्वारा घर घर में जाकर रामचंद्र जी के नाम की अलख जगाई गई है वह इस कलयुग में बहुत ही धार्मिक और सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इससे हमारी जो 500 वर्षों से अभिलाषा थी कि अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर बने उस भावना को, उस प्रेम को और उस 500 वर्षों के लंबे इंतजार को जो यह भव्य श्री राम मंदिर का प्रसाद मिला है वह इन राम भक्तों के द्वारा घर-घर में जाकर उस व्यक्ति को जागृत करना अत्यंत ही सराहनीय कदम है। आज जब यह कार्यक्रम समापन की ओर है तो उनके अंतर्मन में यह विचार चल रहा है कि यह कार्यक्रम इतना सुखमय हो रहा है कि यह कार्यक्रम अभी कुछ दिन और भी चलना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्तों के दर्शन हमारे भारतवर्ष को मिले हैं और सनातन धर्म में प्रभु श्री राम की महिमा आस्था को भी इस समर्पण राशि के कार्यक्रम में देखने को मिला है।


समर्पण राशि सहयोग कार्यक्रम में मंडल भगतनपुर आबिदपुर ऊर्फ इक्कड़ अभियान प्रमुख अरुण शर्मा, सह अभियान प्रमुख- मनीष चौहान, ग्राम प्रमुख अंबुवाला अमन चौहान, अभिषेक धीमान, सौरभ चौहान, ग्राम प्रमुख इक्कड़ कला से सौरव शर्मा, राकेश चौहान, निरंजनी अखाड़ा इक्कड़ कला से संरक्षक महंत अमनदीप आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours