हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 42 नशेड़ियों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की है। यह चेकिंग अभियान ट्रांसपोर्ट नगर, सराय, सीतापुर, गोल गुरुद्वारा, चौकी बाजार और चौकी रेल क्षेत्र में होटल ढाबों पर की गई है। जहां से शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को थाने में ले जाकर पूछताछ कर 42 के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के तहत 42 नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जो शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा कर माहौल खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति शांति भंग करेगा उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours