हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(राव ज़ुबैर पुंडीर उत्तर प्रदेश प्रभारी) छुटमलपुर। दुष्कर्म मामले में 7 लाख 40 की ठगी करने वाले एक आरोपी को फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि तीन और अन्य साथी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। ज्ञात हो की कुछ दिन पहले कुछ खुजनावर निवासी भूरे ने थाना फतेहपुर में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इसमें तीन पत्रकार व एक नेता मौजूद था। मामला एक महिला को लेकर इसमें पुलिस के नाम से महिला को देने के लिए पीड़ित से 740000 रुपए की रकम पत्रकार ऑफिस में बुलाकर वसूले गए थे। पीड़ित खुजनावर निवासी भूरा ने नामजद तहरीर में साफ-साफ बताया था कि उसने पुलिस के नाम से एक लाख 40 हजार पीड़िता के नाम से 6 लाख मांगे गए थे। जो कि पीड़ित भूरे ने इधर उधर से इकट्ठे कर पैसे दिए थे। उसके बाद भी महिला ने उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा डलवा दिया था। जिसके बाद खुजनावर निवासियों ने पैसे दिए गए लोगों को पूछा कि जब हमने पैसे दे दिए हैं। तो हमारे पर मुकदमा क्यों डलवाया गया है। उन्होंने धमकाते हुए फिर पीड़ित से कहा कि दोबारा 10 लाख रुपए की ओर मांग की गई। लेकिन जब उन्होंने पैसे अपने वापस मांगे उन्होंने साफ-साफ इंकार कर दिया पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार फतेहपुर थाने के समीप एक पत्रकार ऑफिस में एक मुजरिम फुरकान मलिक पुत्र मुस्ताख निवासी अलावलपुर भगवानपुर को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने गंभीर धाराओं में फुरकान मलिक को जेल भेज दिया। जबकि फुरकान मलिक के तीन और अन्य साथी फरार है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह दबिशें दे रही है।एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि फुरकान मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और अन्य साथियों की तलाष जारी है जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours