हरिद्वार की गूंज
(संजय पांचाल) रोहतक हरियाणा। हरियाणा रोहतक के दिल्ली रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले मजदूरों पर एक दीवार गिर गई। जिसमें दबने से 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला मजदूर घायल हो गई। घायल को पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर एक बिल्डिंग के लिए बेसमेंट का कार्य चल रहा था तभी अचानक पास लगी दीवार वहां काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी। दीवार के गिरने से तीन मजदूर दब गए जिससे दो की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी। मरने वालों की पहचान सुरेंद्र झांसी के रूप में हुई है जबकि मृतक महिला और घायल महिला की पहचान नहीं हुई है। इमारत के मालिक का कहना है कि उसे जैसे ही इसकी सूचना मिली वह अस्पताल पहुंच गया। वहीं मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ यहां मजदूरी करने आई थी कि अचानक दीवार गिर गई।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours