हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस पार्टी ने वार्ड नंबर 4 से मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारकर विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। वार्ड 4 से कांग्रेस प्रत्याशी शहराज बेगम पत्नी जुल्फकार ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया तथा कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रबल दावेदारी पेश की। वही शहराज के पति जुल्फकार का कहना है। कि वार्ड नंबर 4 की जनता ने हमारे पूर्व में कराए गए कार्यों से खुश होकर अपना समर्थन हमे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मैंने अपना भरपूर योगदान दिया और लगभग पंद्रह वर्ष से कांग्रेस पार्टी की हर एक मीटिंग व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसका फल आज कांग्रेस प्रत्याशी के रूम में हमें मिला है। वही वार्ड नंबर 4 के लोगों का कहना है। कि भाई जुल्फकार किसी भी हालत व किसी भी समय हमारे कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। चाहे वह नगरपालिका परिषद से संबंधित कार्य हो, किसी गरीब मजलूम की मदद या कमजोर वर्ग के लोगों को हक़ दिलाना हो, यह सामाजिक कार्य जुल्फकार भाई बेखूबी निभाना जानते हैं। उन्होंने बताया कि लक्सर नगर वार्ड नंबर 4 के सर्व समाज के लोगों का सबसे हरदिल अजीज भाई जुल्फकार का नाम पूर्व चुनाव में भी सुर्खियों में रहा है। पूर्व चुनाव में जुल्फकार को सर्व समाज के लोगों ने अपने प्रत्याशी के समक्ष चुनाव लड़ने की सलाह से भी कई बार रूबरू करा चुके हैं। इस मौके पर राजेश, संजय, पिंकी, राजपाल, राकेश, संजय, मदन, राकेश कश्यप, एडवोकेट गय्युर अली,  फुरकान अली, एहसान अली, गोलू, नवाब अली, वाजिद बाबर खान आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours