हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के भीमगोडा बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। स्काडा कम्प्यूटराइज्ड आॅटोमेशन सिस्टम कंट्रोल सीट पर बैठकर वाटर लेवल ग्राफ की जानकारी ली। उन्हें निर्देश देते हुये कहा कि जल प्रवाह की मात्रा में अपेक्षित वृद्धि करायी जाये, जिससे की श्रद्धालुओं को मुख्य स्नान में असुविधा न हो। इस सम्बंध में तैनात कंट्रोल रूम के प्रभारी नलिन वर्धन को निर्देश दिया कि समय-समय पर समांजस्य बनाकर मेला प्रशासन को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस सम्बंध में निर्देश देते हुये कहा कि पानी छोडे जाने और बंद किये जाने का रजिस्टर मेनटेन किया जाये, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जा सके। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डाॅ० ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, आईएएस अंशुल सिंह आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours