हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के सुल्तानपुर मे उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने मकान की छत के बने हुक मे रस्सी से लटक फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। जैसे ही इसकी खबर पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक सईद सुल्तानपुर गांव के ही ढाब मोहल्ले का रहने वाला था और सुल्तानपुर में ही उसकी ससुराल थी। बताया जा रहा है कि वह अपने घर से अलग सुल्तानपुर में किराए के मकान मे रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। वही इस पूरे मामले में लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है बताया जा रहा है कि मर्तक सईद पुत्र जानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है उन्होंने बताया मर्तक अपने घर से अलग रहता था। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है फिलहाल शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours