हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की खानपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन से भरे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया है। वहीं खानपुर थाना पुलिस का कहना है हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार के निर्देशन में अवैध खनन में संलिप्त वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए खानपुर थाने में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा बाणगंगा नदी के किनारे चंद्रपुरी खादर के निकट चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान अवैध खनन से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रेलियों को सीज किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशीष नेगी, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours