हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर सीओ विवेक कुमार के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के अंतर्गत चलाए गये अभियान में लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा के पटेरे झिवारहेडी से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 200 लीटर लाहान नष्ट करते हुए मय भट्टी सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। बता दे अभियुक्त राजकुमार पुत्र सुखबीर सिंह कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव का ही निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वही लक्सर कोतवाली में तैनात कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है क्षेत्र में अवैध काम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि क्षेत्र में कोई अवैध काम करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours