हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत
(नीटू कुमार) हरिद्वार। उत्तराखंड जिला चमोली, जोशीमठ के रैणी गाँव स्थित ऋषिगंगा में बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा में हरिद्वार गंगा के समीप सभी तत्वों का निरक्षण कर जायजा लेने पहुँचे वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के समय 3 महीने तक केदारनाथ में कैंप लगाकर रेस्क्यू चलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी और अब जिस प्रकार से जोशीमठ ऋषिगंगा में जल सैलाब आने से ऋषिगंगा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हुआ है और बहुत से मजदूरों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू किये जा रहा है, तराई क्षेत्र में गंगा में अधिक पानी आ जाने से किसी जान-माल का नुकसान ना हो इसीलिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने गंगा के तटों का निरक्षण कर मुस्तैदी से जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग इस चुनौती से सामना कर पीड़ितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours