हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। वैलनेस डाइग्नोस्टिक चौक बाजार, ज्वालापुर के स्थापना दिवस पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। अन्य वर्षों की तरह हॉस्पिटल प्रबंधन एवम ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार की टीम द्वारा संयुक्त प्रयासों से चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक हुवा। हरिद्वार क्षेत्र में एक वट्सअप ग्रुप "रक्तदाता परिवार" और रक्तदान कराने वाले युवाओ द्वारा लगातार चल रहे जागरूकता अभियानों के फलस्वरूप रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर शिविर में भाग लिया। इस शिविर की विशेषता रही कि इसमे महिलाओं का हौसला भी काबिले तारिफ रहा जिसके कारण उन्होंने ने भी बढचढकर रक्तदान करने में हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में ऐम्स ऋषिकेश एवम हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट की टीमों द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में 185 रक्तदाताओं ने रक्तदान हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। मगर विभिन्न कारणवश 146 रक्तदाता ही रक्तदान कर पाए। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में वैलनेस डायग्नोस्टिक, ज्वालापुर की और से प्रवीण सिंघल, प्रदीप सिंघल, नमन सिंघल आदि का योगदान रहा। ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार की टीम से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, अनिल झांब, विशाल अनेजा, मनीष लखानी, विक्रम गुलाटी, गार्गी अनेजा, विशाल अरोड़ा, अशोक कालरा, अंकित नेगी, तुषार गाबा, सर्वजीत सिंह, हन्नी कथूरिया, दीपक गुप्ता, राजीव गोयल, रक्तदाता परिवार वट्सअप ग्रुप के एडमिन फुरकान अंसारी, असकारी रज़ा, आशीष मेहता का मुख्य योगदान रहा। वहीं शिविर को सफल बनाने के किए शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर की टीम ने भरपूर सहयोग किया। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री विक्की तनेजा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विरमानी और प्रदीप सेठी ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगो से भी रक्तदान के लिए अपील की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours