हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली की रायसी पुलिस चौकी ने अवैध खनन की सूचना पर बाणगंगा गंगदासपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया। वही तेजतर्रार रायसी चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह चौहान ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लक्सर कोतवाली में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया उसी क्रम में मुखबिर तंत्र को मजबूत कर बाणगंगा गंगदासपुर में छापेमारी कर आठ ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज किया गया है। उन्होंने बताया सीज शुदा वाहनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम में रायसी चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह चौहान, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours