हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के बहादुरपुर गांव में रेलवे फाटक के पास लाइन के किनारे बने कुंड में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति घूमने के लिए कुंड पर गया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया। कुंड में डूबने से 65 वर्षीय मुस्तकीम निवासी बहादरपुर की मौत हो गई। जैसे ही इसकी खबर परिजनों को लगी तो परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मछली पकड़ने वाले मछुआरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है सूचना मिली थी कि बहादरपुर गांव में एक वृद्ध व्यक्ति डूब गया है मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है शव का पंचनामा भरकर पीएम की तैयारी की जा रही है और कार्रवाई जारी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours