हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सिडकुल थानाध्यक्ष के रूप में एल.एस. बुटोला को नियुक्त किये जाने पर प्रदेश सचिव, राजपूत करणी सेना सौरभ चौहान ने बुटोला को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी है। इस अवसर पर सौरभ चौहान ने बुटोला के साथ हुई बातचीत मे क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होने कहाॅ कि क्षेत्र में अनुचित कार्यो के प्रति सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। जिस पर नव-नियुक्त सिडकुल थानाध्यक्ष एल.एस. बुटोला ने विश्वास दिलाया है कि क्षेत्र मे उनके रहते किसी भी तरह के अवैध तथा अनुचित कार्यो को बर्दाश्त नही किया जायेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव के साथ गौरव चैहान, रोहित चैहान, विनीत कुमार, विपिन चैहान, जगबीर चैहान, संजय, अमित कुमार, कमल सैनी, मोहित कुमार, आशिष सैनी , भारत ठाकुर आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours