हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरुद्ध हरिद्वार के व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया। जिसके तहत शिव मूर्ति से होते हुए ललिता राव पुल, वाल्मिकी चौक, नगर कोतवाली, अपर रोड, हरकी पौड़ी से लेकर भीमगोडा तक सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। इस बंद के आह्वान के चलते कई जगह कुछ व्यापारियों ने बंद का विरोध भी किया। शाम होते होते मुख्य सड़क की सभी दुकाने बंद थी लेकिन कुछ जगह मुख्य बाजार, मोती बाजार, विष्णु घाट, बड़ा बाजार खुलने शुरू हो गए थे। व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी दुकानदारों से आग्रह किया था जोकि सभी ने स्वीकार किया और अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा। हरिद्वार जैसा शहर जिसमें की लाखों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु  आते हैं आज बंद की वजह से उन्हें बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा, शाम के समय व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन नगर आयुक्त को भी सौंपा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours