हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा नगर निगम के सफाई नायकों को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किये गए। एक ओर जहां पूरी दुनिया कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है वहीं सफाई नायक व उनकी टीम नगर निगम रुड़की में कोरोना की लड़ाई को बहुत मजबूती के साथ लड़ रहे हैं,जिसके लिए उनको जरूरी सामग्री जैसे मास्क, सैनिटाइजर्स, ग्लव्स आदि समय-समय पर नगर निगम द्वारा दिए जा रहे हैं, ताकि कोरोना से चल रही लड़ाई में हमारे पर्यावरण मित्रों को हानि न हो सके व उनके स्वास्थ्य की देखभाल हो सके। मेयर गौरव गोयल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र रियल कोरोना योद्धा के रूप में दिन-रात सेवा कार्यों में लगे हैं और जिस कड़ी मेहनत से यह नगर की साफ-सफाई तथा अन्य तरह से सेवा कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है।नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि पर्यावरण मित्र ही सही मायने में नगर निगम रुड़की के स्तंभ हैं, जिनकी वजह से नगर निगम रुड़की सदैव हर लड़ाई में विजय हासिल करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours