हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बाद अब लक्सर प्रशासन भी एक्टिव मूड में दिखाई दे रहा है लक्सर प्रशासन ने कावड़ यात्रा को लेकर लक्सर की नन्द वाटिका में व्यपारियो के साथ मीटिंग की गई है। वहीं मीटिंग में उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने व्यपारियों को बताया कि आप कावड़ यात्रा से संबंधित कोई भी सामग्री का व्यापार नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों को भी हरिद्वार जल लेने जाने की अनुमति नहीं है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को भी हरिद्वार जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के डायरेक्शन है कि महामारी को देखते हुए इस बार किसी को भी हरिद्वार जल लेने जाने की अनुमति नहीं हैं। वहीं बैठक में मौजूद लक्सर कोतवाल हेमेंद्र नेगी ने बताया कि कोरोना हमारी को देखते हुए शासन के डायरेक्शन के अनुसार इस बार कावड़ यात्रा प्रतिबंध की गई है। जिसको लेकर सभी व्यापारियों की बैठक ली गई है। जिसमें उनको हिदायत दी गई है कि कावड़ यात्रा से संबंधित कोई भी वस्तु का व्यापार आप नहीं करेंगे और ना ही हरिद्वार जल लेने के लिए प्रस्थान करेंगे। यदि शासन के डायरेक्शन का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours