हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। चिन्हित आंदोलनकारियों पर राज्य सरकार के द्वारा की हुई अभद्रता, धक्का-मुक्की एवं जबरन गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे के नेतृत्व में राज्य सरकार की शव यात्रा निकालकर चंद्रचार्य चौक पर पुतला फूंका। केंद्रीय अध्यक्ष जे०पी० पांडे ने कहा कि राज्य सरकार के लगभग 2 वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री को चिन्हीकरण से वंचितों का चिन्हीकरण, एक सम्मान पेंशन, एवं 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण के संबंध में सैकड़ों ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने एक भी मांग का संज्ञान नहीं लिया है। जिसके कारण राज्य आंदोलनकारीयो में राज्य सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है। मधुर नौटियाल ने कहा कि आज जितने भी मंत्री एवं अधिकारी कुर्सियों पर बैठे हैं। यह दिन राज्य आंदोलनकारियों की ही देना है। वरना यूपी में मंत्री तो क्या ग्राम प्रधान तक नहीं बन पाते। रेश्मि चमोली ने कहा कि राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2019 में राज्य आंदोलनकारी राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश धीमान, सतीश जैन, मंजू लोनी, शैला कैन्थुरा, साधना नवानी, यशोदा, अंजना बड़थ्वाल, कमला, बसंती पटवाल, सरिता पुरोहित, राधा बिष्ट, राजेश शर्मा, दिनेश, गया प्रसाद कुकरेती, राजेश गुप्ता, भगवान जोशी, डीपी रतूड़ी, जगमोहन सिंह नेगी, अभिषेक, रोशन दल्वी, रामदेव मौर्य, सूरत सिंह रावत, अफजल अल्वी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours