हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज किसान आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री राकेश राजपूत ने ओला प्रभावित क्षेत्र अजीतपुर, कटारपुर, बहादरपुर जट, फेरूपुर, राम खेडा, रानी माजरा व बिशनपुर कुंडी आदि क्षेत्रों का दौरा किया और उनकी समस्याएं सुनी उनके साथ सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन दिनेश चौहान और सचिव गन्ना समिति ज्वालापुर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र चौधरी व अश्वनी पाल आदि रहे।कैबिनेट दर्जा मंत्री राकेश राजपूत ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी फसलों का जो नुकसान हुआ है, उसका पूरा-पूरा मुआवजा सरकार द्वारा दिलाया जाएगा, उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को मुफ्त में गन्ने का बीज उपलब्ध कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई है, उनकी क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट 3 दिन के अंदर पटवारी के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी, उन्होंने गन्ना किसानों को धैर्य रखने को कहा। इस मौके पर किसान मांगेराम सैनी, सुधीर चौहान, संजीव कुमार, रवीश गोरिया बिजेंदर चौहान, मनोज कुमार, श्याम सिंह, चेयरमैन धर्मजीत आर्य, धूम सिंह चौधरी, नवीन चौधरी, प्रशांत चौधरी, महक सिंह चौधरी, सुरेश चौहान व लोकेश चौधरी आदि किसानों ने अपनी समस्याएं उनके समा सामने रखी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours