हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश अनुपालन में तथा जनपद चमोली पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में एवं जोशीमठ सीओ धनसिंह तोमर के पर्यवेक्षण में जनपद चमोली थाना जोशीमठ के रैण, तपोवन इलाके के ऋषिगंगा नदी में दिनांक 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आयी आपदा में नदी के बहाब में गुमशुदा मानवों की शिनाख्त के क्रम में दिनांक 26 फरवरी थाना चमोली जनपद चमोली के इलाके में दिनांक 8 फरवरी को चमोली पुल के पास से मिले अज्ञात मानव शव पुरुष पंचायतनामा थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा मूर्तिव किया गया था। जिसमे दो अज्ञात पुरुष शव की शिनाख्त हुई है, रजिस्टर में लगे फ़ोटो आदि को देखकर शक्ल सूरत के आधार पर की गई। चूंकि अज्ञात शव की शरीर पर आपदा के मलवे से जगह-जगह रगड़ और कटे के निशान होने के कारण पहचान बमुश्किल हो रही है। अज्ञात शव में आशीष की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना जोशीमठ में वादी पुरुषोत्तम दत्त पुत्र रूपदास निवासी गांव भगावत किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला हिमांचल प्रदेश द्वारा हुई है, जो कि कुंदनलाल के बुआ के लड़के है मृतक परिवार ने बातया की आशीष ऋषि गंगा पावर कारपोरेशन लिमिटेड में करता था ओर उसकी अभी शादी नही हुई थी। वहीं दूसरी शिनाख्त में कलकेश्वर नदी किनारे मिले अज्ञात मानव शव पुरुष की शिनाख्त मृतक के बड़े भाई मनोज शर्मा व ताऊ के लड़के अजय शर्मा निवासी नंगला रोड, पार्ट-1 मकान नंबर 555 निकट मंदिर थाना सहारण जिला फरीदाबाद हरियाणा ने अपने छोटे भाई दीपक के रूप में की गई। मृतक के भाई ने बताया कि मनोज ट्रक में हेल्परी करने सामान लेकर ऋषि गंगा पावर कारपोरेशन में काम करता था और उसकी वह शादी सुधा था, मृतक के परिवारों ने थाना रिखरीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात उपनिरीक्षक कृपाल सिंह व कांस्टेबल थाना लक्षण झूला 455 अनिल कुमार सैनी के द्वारा बुलाकर लाया गया। उत्तराखंड पुलिस द्वारा इनसे सहानुभूति रखते हुए इनकी हरसंभव मदद की गई पुलिस के इस कार्य की इनके द्वारा काफी प्रसंशा की। आपको बता दें कि एस०आई कृपाल सिंह पहले भी कई बार अज्ञात शवो की शिनाख्त कर उनके परिवार को मिला चुकें है। ओर इनके दुवारा जरूरतमंद लोगो की मदद की जाती है। एस०आई कृपाल सिंह इस समय रिखरीखाल थाना जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात है, ओर यह बहुत ही सरल, लगनशील, ओर हसमुख के नाम से जाने जाते है, इनमें सभी बड़ी बात य देखी गयी है कि अपने कार्य को बहुत ही बखुबी से निभाते है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours