हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है, कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया हरिद्वार एसएसपी के निर्देशन में नशीले मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, उसी क्रम में रात हमने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमरीश पुत्र विजयपाल निवासी प्रतापपुर बताया हैं।
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाली प्रभारी
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, उनका कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, अगर क्षेत्र में कोई अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours