हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। श्री शिव शक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य पंडित रमेश सेमवाल के नेतृत्व में पुरोहित समाज द्वारा मेयर गौरव गोयल को एक ज्ञापन देकर मांग की गई है कि लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीनों से मंदिर एवं पूजा घर बंद है, जिस कारण से पुरोहित समाज को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दिए गए मांग पत्र के माध्यम से मेयर गौरव गोयल से आग्रह किया कि दो माह से कर्मकांड एवं पूजा पाठ बंद होने के कारण मंदिर के पुजारियों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे निबटने के लिए राज्य सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए तथा पुजारियों को वेतन राशन आदि के साथ-साथ आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मेयर गौरव गोयल ने पुरोहितों को आश्वासन दिया कि वह उनकी हर संभव सहायता करेंगे तथा राज्य सरकार के मुखिया से भी इसमें वार्ता करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours