हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के हरिद्वार प्रवक्ता मनोज द्विवेदी ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। सरकार अपने ही आदेशों को बदल कर अपरिपक्वता का परिचय दे रही है। सरकार के आला अधिकारी के साथ-साथ आम जनता भी पूर्ण रूप से विचलित हो रही है की आखिर सरकार किस दिशा में जा रही है या अपनी वास्तविक दिशा खो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के चलते किस तरह भ्रमित है रोज अपने ही लिये फैसले अगले दिन बदल रही है। उन्होंने बताया कि नया मामला एयर ट्रेफिक खोलने को लेकर आया है, पहले 10 दिन होटल क्वारिन्टान पीरियड व अगले 7 दिन कर दिया, उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपके पास संसाधन की कमी है तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर पब्लिक को क्यों गफलत में डाल रहे है। परिणाम फ्लाइट कैंशल हो रही है या खाली जा रही है, उन्होंने कहा कि एक सीधा काम करे इस कोरोना काल में सिर्फ़ जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो उन्हें ही ट्रैवल करने की इजाजत दी जाय। सारा झंझट ही समाप्त करें। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण शुरूआत में सरकार की ओर से हरिद्वार में प्रीफैब तकनीक से रिकार्ड समय में कोरोना से निपटने के लिए हास्पिटल बनाने की घोषणा हुई थी। उसका अभी तक कोई अता पता नहीं हैं। राज्य सरकार स्मरण करें, अपने घोषणा पत्र में किये वादों को एवं अपने शासन काल के दौरान किये गयी घोषणाओं पर श्वेतपत्र जारी करें, तब सरकार की हक़ीकत का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस भी शान्ति से बैठी है। क्योंकि पब्लिक को लूटने का नम्बर अपना मान कर बैठी है। दोनो दलों ने विगत 18 सालों में बारी-बारी प्रदेश को कंगाली के मुहाने पर लाकर खडा किया और इसमे उत्तराखण्ड के सपनो को साकार करने का दम मरने वाली उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने भी पूरा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखण्ड की जनता का दोनो दलो से मोह भंग हो चुका है, नेता सिर्फ़ मोदी का गुणगान कर अपनी नाकामी छिपाने की असफल कोशिश कर रहे है ज़मीन पर कुछ नही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours