हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता से लगातार बढ़ती पानी की किल्लत को लेकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि भीषण गर्मी पूरे प्रकोप पर है और पानी की सप्लाई लगातार घटती जा रही है। कई इलाकों में नगर वासी परेशान है सिर्फ एक दो घण्टे पानी आने के बाद पानी की सप्लाई बंद हो जाती है जिसकी वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कई इलाकों में जहांं कुछ देर पानी की सप्लाई आ रही है वहा गन्दा पानी की शिकायते भी लगातार आ रही है। पूर्व में पानी की समस्या को दूर किये जाने को लेकर उचित उपाय न करने की वजह से ऊंचे इलाको में अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था न करने की वजह से पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। अभी आगे और गर्मी का प्रकोप जून जुलाई में बढेगा अगर यही हाल रहा तो नगरवासियों को पानी के लिए भटकना पड़ेगा। जिला प्रशाशन को भी पत्र लिखकर अवगत करवाया गया एवं जल संस्थान के आलाअधिकारियों को भी जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours