हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। गंगानगर गुल्हाटी प्लाॅट में कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। लेकिन स्थानीय पार्षद नदारद हैं। यह आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पार्षद के कार्यकाल की घोर निंदा की है। उधर, जल संस्थान के आलाधिकारी जलापूर्ति का आश्वासन देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, दरअसल गंगानगर के गुल्हाटी प्लाॅट में इन दिनों पेयजल आपूर्ति ठप है। संबंधित विभाग तकनीकि समस्या का हवाला देकर जनता के सवालों से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधि निगम पार्षद भी लोगों का फोन तक नहीं उठा रहे। आलम यह है कि लोग अपने निजी खर्चे से पानी के टैंकरों को मंगवाकर जलापूर्ति कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद को सिर्फ चुनाव के दिन देखा गया था। उसके बाद से जनाब अपने क्षेत्र में ईद के चांद बने हुए हैं। खास बात यह है कि फोन करने पर स्थानीय पार्षद फोन उठाने को राजी भी नहीं हैं। ऐसे में लोगों में रोष व्याप्त है। जलकल अभियंता राजेश चैहान ने बताया कि ट्यूब वेल का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र में जलापूर्ति दुरस्त होगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours