हरिद्वार की गूंज (24*7)
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला में शासन प्रशासन की छवि को धूमिल करने के प्रयास में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। इस बात की शिकायत यमकेश्वर उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने पुलिस से की है, जानकारी के मुताबिक एसडीएम श्याम सिंह राणा ने दी तहरीर में बताया कि बृजेश चतुर्वेदी नामक युवक जो अपने आपको बीटीसी मेंबर बताता है। काफी समय से फोन पर प्रशासन और शासन को अपशब्द कह कर कोष रहा है। यही नही क्षेत्र में बने क्वारंटाईन सेंटरों में अव्यवस्था का हवाला देकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर जनता के बीच संशय पैदा करने की जुगत में लगा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours