हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हाल ही में हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में दो कोरोना पोजेटिव संक्रमित व्यक्तियो के पाये जाने पर नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त नरेंद्र भंडारी जी के दिशा निर्देश से उस क्षेत्र में दवाई का छिड़काव कराया गया। साथ ही वहाँ रहने वालों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों द्वारा किस किस से मिले, कहाँ कहाँ गए थे सभी आवश्यक जानकारी जुटाई गई। सफाई निरक्षक सुनित कुमार ओर विकास छाछर ने गंगास्वरूप आश्रम और जसविंदर एनक्लेव जाकर सेनेटाइज्ड कराया गया। वहाँ के निवासियों को बताया कि घबराने की कोई बात नही है बस कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। दिन भर राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल के बारे में फैली अफवाहो को देखते हुवे वहां रह रहे लोगो से स्थानीय सप्तर्षि पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने के लिये कहा गया। बच्चों बुजुर्गों को घर मे रहने की सलाह दी गई हैं। सुनित कुमार के साथ उनके सहयोगी विकास छाछर, सफाई नायक सुभाष भी रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours