हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से डिजिटल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था में कोरोना के कारण आये संकट से निजात पाने के लिये स्वदेशी ओर स्वावलंबन को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर देश में स्वदेशी के प्रति आई नवजागरण की प्रक्रिया को एक ज्वार के रूप में बदलना है। वहीं उत्तराखंड में भी गढ़वाल महिला प्रमुख निशा चौधरी, महानगर सह महिला प्रमुख रुचि ड्रोलिया, नताशा गर्ग, शालिनी अग्रवाल, रूपम जौहरी, सुनैना शर्मा, एडवोकेट मंजू कश्यप ने डिजिटल हस्ताक्षर के साथ इस अभियान की शुरूआत की ओर बताया कि उत्तराखंड में भी स्वदेशी ओर स्वावलंबन के संकल्प के साथ एक लाख से ज्यादा हस्ताक्षर कराये जाएंगे तथा इसके लिये प्रदेश अभियान समिति बनाकर घर घर तक अभियान को पहुँचाया जायेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours