हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। संक्रमित कोरोना वायरस के कारण सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चलते बच्चे ऑनलाइन पढाई कर रहे हैं। मैसेज के माध्यम से क्लास टीचर संबंधित विषयों पर सिलेबस भेज रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में सबसे ज्यादा गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिसका संज्ञान गरीबों की मसीहा बन चुकी हेल्पिंग हैंड्स संस्था के पदाधिकारियों ने बहुत ही गंभीरता से लिया। और टीम द्वारा मधुरम संस्था रोशनाबाद में गरीब बच्चो को कापियां, पेन, पेंसिल, स्टेशनरी का सभी समान और पेस्ट्री, चॉकलेट दी गई। जिसमें रोशनाबाद के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओ.पी नौटियाल ने प्रतिभाग कर सभी बच्चों को इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने के लिए दवाई भी दी। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए टीम की सराहना भी की। वहीं हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक अमित जांगिड़ ने बताया कि किताबें और खिलौने बच्चों के सबसे अच्छे मित्रों होते हैं और लॉकडाउन के दौरान बच्चे घरों से बाहर निकलकर खेल भी नहीं पा रहे हैं। स्कूल, एनजीओ आदि बंद होने के कारण गरीब बच्चे पढ़ाई से वंचित भी है। उन्होंने बताया कि जिसका हेल्पिंग हैंड्स के द्वारा संज्ञान लिया गया और आज रोशनाबाद में गरीब बच्चो को कॉपियां, पेन, पेंसिल, स्टेशनरी का सभी समान और पेस्ट्री, चॉकलेट बच्चो को दी गई। इससे लॉकडाउन के कारण गरीब बच्चे पढ़ाई से वंचित न रह सके।
उन्होंने कहा कि बच्चों को हर वक्त खेलने कूदने, दोस्तों के साथ रहने और मौज-मस्ती करने की आदत होती है। और लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर ही पड़ा है। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई, उनके दोस्त, उनके खेल-कूद सबसे दूरी बन गई है। उन्होंने माता पिता से अपील करते हुए कहा कि बच्चों के साथ रचनात्मक और इनडोर खेल खेलें। भावनात्मक मजबूती बढ़ाने के लिए उनके साथ समय बिताएं। बच्चों को व्यायाम, योगा आदि कराएं और उनके साथ खुद भी ऐसा ही करें। खाने में बदलाव करने की कोशिश करें। इंटरनेट को ज्ञान के खजाने की तरह इस्तेमाल करें। बच्चों के सामने झगड़ा न करें। बच्चों की उनके शिक्षकों और दोस्तों से समय-समय पर मोबाइल से बात कराएं। बच्चों को चित्रकारी समेत अन्य नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित करें। जिससे मुश्किल समय में बच्चे के मन और भावनाओं को सही दिशा मिल सके और बच्चे मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहें। त्रिलोक सिंह ने कहां कि बच्चों को कॉपियां, पेन, पेंसिल, स्टेशनरी आदि वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया है। और कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों को अच्छे बच्चे टिप्स भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संकट के समय में अपने बच्चों की भावनाओं को समझे और उनके अनुरूप ही कार्य करने की कोशिश करें, जिससे उनका मन घरों में तनाव मुक्त रह सके। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष पंकज त्यागी, मीडिया प्रभारी अभिनव भटेजा, पंकज जैनर, रवि कश्यप, मधुरम संस्था से फाउंडर रितु तोमर आदि लोग मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours