हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिक लड़की को घर से अगवा कर देवबंद का रहने वाला एक आरोपी अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेल दिया था।
देखें वीडियो: क्या कहा लक्सर कोतवाल ने
जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी पुलिस को सूचना मिली की आरोपी युवक अपने घर देवबंद में आ गया है जिस पर लक्सर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई और देवबंद पहुंची, वहां से मुल्जिम को तुरंत गिरफ्तार कर लक्सर ले आई, तथा धारा 376 और पोक्सो एक्ट में जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि कांठ जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला इसी मामले में पहले भी जेल जा चुकी है वहीं कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि यह मामला काफी गंभीर है यह मुल्जिम काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे टीम बनाकर जगह जगह तलाश किया जा रहा था पता चला कि वह अपने घर देवबंद में है वहां से उसे गिरफ्तार कर लक्सर लाया गया है और आज जेल भेजा जा रहा है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours