हरिद्वार की गूंज 
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर नगर में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से एनओसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन की ओर से इस संबंध में एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा गया है। गौरतलब है कि लंबे समय से लोग नगर में सार्वजनिक शौचालय की मांग कर रहे थे। इसके बाद पालिका प्रशासन नगर में चार शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसमें नगर के सिमली और मुख्य बाजार में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूरा किया जा चुका है जबकि नगर के गोवर्धनपुर मार्ग और हरिद्वार मार्ग के पास ओवर ब्रिज के नीचे शौचालय के निर्माण की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत नगर में गोवर्धनपुर मार्ग की ओर ओवर ब्रिज के नीचे शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया था ओवरब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत आता है नगर पालिका प्रशासन की ओर से यहां स्वर जनिक शौचालय के निर्माण के लिए विभाग से अनुमति नहीं लिए जाने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। जिसके बाद अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से एनएचएआई से निर्माण कार्य के लिए एनओसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर पालिका के ईओ गौहर हयात ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए एनओसी के लिए विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours