हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश मे स्वास्थ्या सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। और स्वास्थ्या सेवाओ पर त्रिवेंद्र सिंह सरकार पूर्ण रूप से मौन हैं। उत्तराखंड मे चार धाम यात्रा चरम पर है और स्वास्थ्या सेवाओ की रीढ मानी जानी वाली 108 आपातकालीन ऐम्बूलेंस सेवाएं भी दम तोड रही है, अनुभवहीन कैम्प संस्था जो 108 सेवाओ का संचालन करती है वह भी नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं है। वह जनता के स्वास्थ्या के साथ लगातार खिलवाड करती रही है।
आज दिनांक 22 मई 2019 को बडकोट की 108 ऐम्बूलेंस डाम्टा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, खडे ट्रक पर टकराने से यह हादसा हुआ, अभी कैम्प संस्था को आपातकालीन सेवाओ मे एक माह पूरा भी नही हुआ और यह 11वी दुर्घटना हैं। जिसमें नई 108 ऐम्बूलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री, विधायक, सांसदो, व नौकरशाह प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। यदि यही हाल रहा तो कभी भी कोई भी बडा हादसा हो सकता है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours