हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लक्सर गांव में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को इंग्लिश पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली लाकर युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह पिस्टल लाइसेंसी है और युवक चुनेटि देवबंद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 
     देखें वीडियो: कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी
कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिली थी कि लक्सर गांव में एक व्यक्ति पिस्टल लगाकर घूम रहा है जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको धर दबोचा और थाने ले आई। युवक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आचार संहिता लगी हुई है इन्हें यह वापस जमा करना चाहिए था लेकिन इन्होंने जमा नहीं किया। जो सीधा-सीधा आचार संहिता उल्लंघन में आता है उन्होंने यह भी कहा कि जब देश में कहीं भी कोई भी चुनाव होता है और आचार संहिता लगती है तो सभी हथियार वापस थानों में जमा किए जाते हैं। लेकिन उन्होंने जमा नहीं किया, जबकि हथियार सभी को जमा करने होते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours