हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कार्यालय परियोजना प्रबंधक (यांत्रिक) निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा के द्वारा दिनांक 17.05.2019 को जारी पत्रांक संख्या  817/10 की जानकारी मिलने के बाद उत्तरी हरिद्वार के भिन्न-भिन्न संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों में व्यापक रोष दिखाई दे रहा है।
विभाग के द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि हृदवा ISND कार्य के अंतर्गत सीवेज पम्पिंग स्टेशनों पर अपग्रेडेशन कार्य करवाये जाने है जिसके चलते भीमगोडा ओर भूपतवाला सीवेज पम्पिंग स्टेशन में से दिनांक 20.05.19 से 26.05.19 तक सीवेज पम्पिंग स्टेशन क्रियाहीन रहेंगे, जिसके कारण जो भी सीवर का गंदा पानी होगा वो सभी गंगा जी मे छोड़ा जाना है। 
जो कि लोगो की धार्मिक भावनाओं को गंभीर रूप से आहत कर करती है। सूचना मिलने पर श्री शिव शक्ति व्यापार मंडल के साथ ही अन्य समाज सेवी संगठन स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट (रजि०)  ने इसका विरोध किया है और किसी भी कीमत पर सीवर का पानी गंगा जी की जलधारा में नही मिलने दिया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि विभाग ने स्वयं ने पत्रांक जारी करके इसकी सूचना जनता को इस तरह से दी है कि मानो यह कोई बड़ा विषय ही नही है। उनके अनुसार किसी भी तरह से गंगा को मैला नही होने दिया जाएगा चाहे इस विषय पर रोक लगाने के लिए कितनी ही ऊपर तक क्यों न जाना पड़े उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल इसके किये पहले जिलाधिकारी ओर बात न बनने पर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी अगर कूच करना पड़े तो वह भी करेंगे। जनहित ट्रस्ट के उपाध्यक्ष आदित्य राणा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार गंगा के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च कर रही है और एक तरफ उन्ही के विभाग पूरे हफ्ते का गंगा सीवर गंगा में बहने को तैयार है। उन्होंने बताया कि इस काम का विरोध पूरी जड़ से किया जाएगा और साथ ही इसका विरोध करने के लिए पूरा उत्तरी हरिद्वार एक हो जाएगा। विरोध करने पहुचे शिव कुमार कश्यप, राजेश, दीपक, मान्धाता गिरी, पुनीत बजाज, शोभित गुप्ता, नरेश, दीपक, मनोज व अशोक आदि लोग थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours