हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर बाजार चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार क्षेत्र की जनता के मसीहा बने हुए है। आपको बता दें कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी आदेश अनुसार सीओ राजन सिंह के नेतृत्व में लक्सर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम मे आज ड्यूटी पर तैनात बाजार चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहन सवारों को रोक लिया और पूछताछ करने लगे। उन्होंने कहा कि साहब हम गरीब मजदूर आदमी है और अपनी मजदूरी कर घर लौट रहे हैं रमजान का पाक महीना चल रहा है और रोजा खोलने में सिर्फ 5 मिनट शेष है हम आपसे मिन्नत करते हैं कि हमें जल्दी घर जाने दे। वहीं बाजार चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने इंसानियत का परिचय देते हुए उन्हें जाने दिया। बाइक सवार युवकों के गांव में पहुंचने पर उन्होंने पूरा किस्सा गांव मे ग्रामीणो को बताया, तो उन्होंने बाजार चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार की जमकर प्रशंसा की और कहा यह उनका बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जब से बाजार चौकी प्रभारी का कार्यभार खेमेंद्र गंगवार जी ने संभाला है।  क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार जी में ईमानदारी की झलक और दूसरों की भावना समझने की झलक दिखती है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours