हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 28वी पुण्यतिथि पर लक्सर क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था जिसके बाद कांग्रेसी नेता राजेश रस्तोगी ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया मगर पोस्ट में वह राजीव गांधी की जगह राहुल गांधी को श्रद्धांजलि दे बैठे,
जिसको अन्य राजनीतिक दलों ने स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जब कांग्रेसी नेता को अपनी गलती का एहसास हुआ,
तो उन्होंने उस पोस्ट को सही कर राजीव गांधी लिखा। ये कोई पहला वाकया नही है जब किसी की श्रद्धांजलि सभा की पोस्ट कर नाम मे गलती न हो इससे पूर्व भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी भी ऐसी गलती कर चुके है जब पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा निकलनी थी वह भी अटल जी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नाम लिख बैठे।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours