हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। युवक द्वारा छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना डालने का मामला प्रकाश में आया है। यही नहीं आरोपित छात्रा को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने कोतवाली रुड़की पहुंच पुलिस को बताया कि वह एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। कुछ माह पहले उसकी पहचान सहारनपुर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी।युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।वह उसकी बातों में आ गई। प्रेम जाल में  हंसा कर  उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली है।छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक अब बार-बार उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता है। जब वह इनकार करती है तो उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा कोतवाली में बैठकर काफी देर तक रोती-बिखलती रही। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया, साथ ही उसे भरोसा भी दिलाया है कि आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्रा लक्सर की है। उसका कहना है कि वो इसलिए लक्सर कोतवाली नहीं गई, क्योंकि वह नहीं चाहती है कि उसके परिजनों को इस बात का पता चले। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours