हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फुरकान अली) हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में तैनात सिपाही ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकशी करने का प्रयास किया। हालांकि एन वक्त पर उसके परिजनों ने देख लिया और उसे सही समय पर उतारकर अस्पताल भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर उसकी हलत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है, घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर की है। यहां 2007 बैच के सिपाही दिलबर लाल ने अपने घर में सोमवार दोपहर फांसी लगा ली। दिलबर लाल मूलरूप से चमोली का रहने वाला है। दिलबर शादीशुदा है और नवोदय नगर में उसने अपना मकान बनाया हुआ है जहां वो अपने परिवार के साथ रहता है। गनीमत रही कि दिलबर को उसके परिजनों ने देख लिया और किसी तरह दरवाजा तोडकर उसे नीचे उतारा। तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। सिडकुल पुलिस ने बताया कि सिपाही का इलाज जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घर से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस खुदकशी करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस ने ड्यूटी को लेकर डिप्रेशन या किसी परेशानी की बात होने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि घरेलू परेशानी के कारण ही सिपाही ने ऐसा करने की हिम्मत जुटाई होगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और ज्वालापुर थाने से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours