हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने धारा 151 सीआरपीसी के तहत लगभग दर्जनों लोगों का चालान किया है। जिसमें छोटू पुत्र सतपाल, काला पुत्र तेलू राम, संजय पुत्र जगपाल तथा गुल्ला पुत्र दुर्जन निवासी महाराजपुर कला कोतवाली लक्सर तथा नत्थू हसन पुत्र जहूर हसन, वसीम पुत्र नत्थू हसन निवासी लक्सरी कोतवाली लक्सर, दिलशाद पुत्र जाबिर निवासी बुढ्ढाहेडी थाना पथरी का शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया हैं। वहीं लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना कि लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं यह नहीं सोचते कि अगर कोई आपस में मनमुटाव है तो लक्सर कोतवाली में सूचना दें उसका पुलिस तुरंत ही निराकरण कर देगी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया है और सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours