(रजत चौहान) हरिद्वार। पोस्टल बैलेट कांउटिंग में विशेष सावधानी बरतें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना संबंधी बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट रिजेक्ट के प्रमाणित कारण भी देने होंगे। ईवीएम जीपीएस टेकिंग के साथ ही स्ट्रांग रूम से लायी जाएगी। मतगणना दिवस पर प्रातः 08ः00 बजे तक आने वाले ही पोस्टल बैलेट को कांउटिग में शामिल किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि डाक विभाग से वार्ता कर ली जाए कि 08ः00 बजे तक सभी पोस्टल बैलेट दे दें। मतगणना केन्द्र में मोबाइल प्रतिबन्ध को सख्ती से लागू किया जाएगा। मतगणना परिसर गेट के बाहर मोबाइल कलेक्शन सेन्टर होगा। मीडिया की सुविधा के लिए मोबाइल कलेक्शन सेन्टर मीडिया सेन्टर में होगा। मतगणना कार्य की फोटोग्राफ्स के लिए नोडल अधिकारी मीडिया एक ग्रुप में शामिल मीडिया कर्मियों को साथ ले जाएंगे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डाॅ० ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी०के० मिश्र, परियोजना निदेशक आर०सी०तिवारी, डी०पी०ओ० मुकुल चौधरी, डी०एस०टी०ओ० पूरण सिंह तोमर, नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव उपस्थित थे।
Home
हरिद्वार
जिलानिर्वाचन ने दिए पोस्टल बैलेट की गिनती मे सावधानी बरतने के निर्देश: हरिद्वार की गूंज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours