हरिद्वार की गूंज 
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर पुलिस को फोन कर किसी ने एक युवती के अपहरण करने की सूचना दी। 
                        देखें वीडियो
जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपहरण करने वाले युवक व अपहृत युवती का पीछा कर उन्हें रात मे ही गिरफ्तार कर लिया।युवती के परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी युवती को उनके घर से जबरदस्ती उठा ले गया है। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो उन्होंने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन युवक अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल में छिप गया। और युवती के परिजनों को नहीं मिल पाया। परिजनों ने मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी, लक्सर पुलिस ने बिना देरी किये जंगल के उस इलाके में कांबिंग करते हुए युवक और अपहृत युवती को डौसनी फाटक के निकट से गिरफ्तार कर लिया। लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है दोनो को रात मे गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है और युवक को माननीय न्यायलय मे पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours