हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में दिखाए जाने से उत्साहित पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में अलकनंदा घाट पर भगवान सदाशिव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की जीत की कामना के साथ संभावित केंद्र में बन रही मोदी की सरकार में मंत्रीमंडल में सम्मलित किए जाने की मांग की भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उत्तराखंड के सर्वंज्ञ विकास की भाग-दौड़ एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने की प्रबल संभावनाए बताई। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा लोकसभा चुनाव 2019 में हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सन् 1985 से छात्र राजनीति से लगातार जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओ के अनुरूप न्यायसंगत रूप से कार्य करते आये है डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पूर्व मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए हरिद्वार में कुम्भ मेले जैसे विश्व आयोजन उनके अनुभव के आधार पर कुंभ मेला 2010 को विश्व-विख्याति की एक नई पहचान अर्जित हुई और हरिद्वार के साथ-साथ पूरे देश दुनिया मे उत्तराखंड का नाम सम्मानित तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे तो केंद्र में पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नरेंद्र भाई मोदी की सरकार बनना लग-भग तय है। चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के शीश नेतृत्व से मांग करते हुए कहा डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए सम्भावित केंद्रीय मंत्री मण्डल में मंत्री पद से सुशोभित किया जाना उत्तराखंड के लिए एक अच्छा व सर्वंज्ञ विकास में एक नया अध्याय होगा। लघु व्यापारी नेता भूपेंद्र राजपूत, चौकीदार संगठन के अध्यक्ष ठाकुर जय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के समर्थन में असंगठित क्षेत्र के रेडी-पटरी श्रमिक, दैनिक मजदूरी इत्यादि क्षेत्रो में कामगार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों पूर्ण समर्थन के साथ दिल खोल के उनके पक्ष में मतदान किया है और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से हरिद्वार की जनता को काफी आशाए है ऐसे में डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जीतना तो लग-भग तय है उत्तराखंड की विकासवादी सोच रखने वाले डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को संभावित आने वाले नरेंद्र मोदी के नए मंत्री मण्डल में सुशोभित किया जाना हरिद्वार के लिए एक सम्मान जनक महत्वपूर्ण पहल होगी क्योंकि पूर्व में हरिद्वार से सांसद रहे कांग्रेस के हरीश रावत केंद्रीय मंत्री मण्डल में रहते हुए हरिद्वार की जनता को निराशा कुछ नही दे पाए थे। देश मे पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार व हरिद्वार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बम्पर जीत की कामना करते छोटेलाल शर्मा, पंडित मनीष शर्मा, राजेश खुराना, खुशीराम, रोहित शेट्टी, गौरव शर्मा, विक्की गुप्ता, मोहनलाल, अजय सिंह, संजय अरोड़ा, वीरेंद्र सिंह, सादुशरण आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours