हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पंचायती राज सूचना क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 28 वी शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश सचिव जे०पी० पांडे की अगुवाई में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं प्रेम नगर आश्रम के घाट पर दीपदान कर उनको श्रद्धांजलि दी। प्रेम नगर आश्रम के घाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभा में कांग्रेस प्रदेश सचिव ज्योति पांडे ने कहा कि अगर आज राजीव गांधी जीवित होते तो हिंदुस्तान प्रत्येक क्षेत्र में पहला देश होता। पांडे ने कहा कि आज राजनीतिक स्तर इतना गिर गया है कि राजीव गांधी तक को कटाक्ष करने वह उन पर अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी सतीश जैन ने कहा कि एक बार  पु न ह राजीव गांधी जैसे नेताओं को देश की आवश्यकता है शमशेर खान उत्तराखंडी ने कहा कि राजीव गांधी ने ही 18 साल के युवकों को वोट देने का अधिकार दिलाया था दिनेश धीमान ने कहा कि राजीव गांधी ने ही सूचना क्रांति की शुरुआत की थी रामदेव मौर्य ने कहा कि जो स्वच्छ शासन कांग्रेसमें दिया वह कोई भी पार्टी नहीं दे सकती राजेश गुप्ता ने कहा कि पंचायत की स्वतंत्रता का अधिकार राजीव गांधी ने ही दिया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours