हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी ने अग्रसेन घाट पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
                        देखें वीडियो
वहीं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव गौरव कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ अग्रसेन घाट पर आम के पेड़ का वृक्षारोपण किया। 
            देखें वीडियो: कांग्रेस सेवादल 
              प्रदेश सचिव गौरव कौशिक
यह कार्यक्रम महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव गौरव कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए,
देखें वीडियो: कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव लक्ष्मी मिश्रा
कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी का उद्देश्य एक मजबूत राष्ट्र तथा सुरक्षित राष्ट्र का निर्माण का रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपना पूर्ण जीवन देश की जनता के लिए समर्पित किया। 
देखें वीडियो: कांग्रेस सेवादल महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी
उन्होंने देश के लिए अपने प्राण निछावर कर जो बलिदान दिया है वह भुलाया नहीं जा सकता। वहीं प्रदेश सचिव लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में जो देश के हित में कार्य किए हैं। वह युगो युगो तक याद किऐ जाएंगे। वहीं सेवादल की महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी ने कहा कि सेवादल संगठक का हर एक कार्यकर्ता स्वर्गीय राजीव गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतार कर देश के हितों के लिए कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता देश हित में किसी भी विपदा एवं परिस्थितियों से निपटने के लिए हर समय तत्पर रहते है।भावनीय श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर महिला संगठक स्वाति शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष अदिम कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष निजी सचिव डॉक्टर एहसान अली, फिरोज अहमद, अर्जुन, गौरव सैनी, मनोज, हरेंद्र, सुरेंद्र, पूनम, काजल आदि मोजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours