हरिद्वार की गूंज (247*)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आपको बता दें कि आरोपी इकलाख काफी समय से फरार चल रहा था जिसके ऊपर गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत था आज कोतवाली पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। लक्सर कोतवाली पुलिस अपने कर्तव्य के प्रति सचेत होकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर रही है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि लक्सर में जब से कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी आए हैं। अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश करना हो या पीड़ित के लिए इंसाफ हो, वह अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी दिखाते हुए अपने फर्ज को बेखूबी से निभाते हैं। इससे पूर्व में भी लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours