हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण के बहादरपुर जट गांव में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनहित दिव्यांग सेवा समिति हरिद्वार उत्तराखंड की ओर से दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दिव्यांग लोगों को उनके अधिकार के बारे में बताया गया। इस कैंप में 120 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिनके यू डी कार्ड (यात्रा कार्ड), विकलांग प्रमाण पत्र, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। कैंप में विकलांग व्यक्तियों को निशुल्क बैसाखी, वाकर, व्हीलचेयर प्रदान की गई। कैंप में जनहित दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष सलीम मलिक ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा दिव्यांग लोगों को समय-समय पर जानकारी प्रदान की जाती है और समाज कल्याण के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपकरण और यंत्र प्रदान किए जाते हैं। इसी क्रम में बहादरपुर जट में यह कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैंप संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगों को अपने आप को असहाय नहीं समझना चाहिए। समाज के लोगों को भी दिव्यांगों को प्रोत्साहन करना चाहिए। उत्तराखंड सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिनका लाभ संस्था के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने   जनहित दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारीयो का कैंप लगाने हेतु आभार प्रकट किया। ब्लॉक उपाध्यक्ष तलत परवीन ने बताया कि वो दिव्यांगजनो के हितों के लिये सदैव प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विकास कुमार, प्रमोद कुशवाहा, रमेश चंद, नितिन शर्मा, सत्य कुमार, रेनू चौधरी, प्रणव यादव, विकास कुमार, सतीश शास्त्री, रवि, सलमान, फारुख, अली के अलावा कटारपुर ग्राम प्रधान नूतन कुमार आदि ग्रामवासी ने भाग लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours