हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की एक आवश्यक बैठक रुड़की सिविल लाइन अस्पताल में आयोजित की गई। आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि हम आशा फैसिलिटेटर राज्य सरकार के अधीन स्वास्थ्य विभाग में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के रूप में वर्ष 2005 से अपनी सेवाएं दे रही हैं। प्रदेश में वर्तमान समय में 11086 आशा कार्यकत्री हैं जिनके ऊपर 606 आशा फैसिलिटेटर उनके कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग और निरीक्षण करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। एक आशा फैसिलिटेटर के अधीन 15 से 35 आशाएं कार्य करती हैं। आशा फैसिलिटेटर द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में आशाओं का मार्गदर्शन, सहयोग तथा उनके कार्य की रिपोर्टिंग उच्च स्तर पर करती हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी आवश्यक मांगों को लेकर जैसे 20 दिन का मोबिलिटी भत्ता के स्थान पर हमें 30 दिन का निश्चित मानदेय दिया जाए, कोविड-19 में के कार्य हेतु सम्मान जनक मानदेय दिया जाए, आशा फैसिलिटेटर को सर्दी एवं गर्मी की ड्रेस उपलब्ध कराई जाए, आशा फैसिलिटेटर क्षेत्र में अधिकांश दुर्गम क्षेत्र में जहां पर आवागमन के साधन उपलब्ध नहीं है वहां पर निजी साधन या रिजर्व साधन करके क्षेत्र में जाना पड़ता है, उसके लिए यात्रा भत्ता दिया जाने संबंधित अन्य विषय को लेकर जल्द ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता कर ज्ञापन दिया जाएगा। रेनू नेगी ने संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दीया और दूरस्थ क्षेत्रों से आयी आशा फैसिलिटेटर कार्यकत्रियों का धन्यवाद दिया। बैठक में उपस्थित मोनिका, प्रमिला चौहान, बबीता, मोनिका, कविता,ममता, पूनम सैनी, रेखा रानी, मंजू गुप्ता, सुनीता, रेखा धीमान, ललिता देवी, दीपा रानी, पूनम, रेखा, अलीना, मोहिनी चौहान, राखी देवी, मंजू, बॉबिन, बबीता, प्रमिला, अंजू चौहान, गीता चौहान, सतीशवरी रावत, बिंदिया त्यागी, पुष्पा, संजीता, सीमा पाल, मोनिका, कुसुम मलिक सहीत बड़ी संख्या में आशा फैसिलिटेटर उपस्थित रही।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours